फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली मीटरों के पुर्जे बदलकर चोरी करा रहा गिरोह, जांच में खुलासा

विज्ञापन
झिंझाना के मोहल्ला शैखा मैदान में मीटर की जांच करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में बिजली मीटरों से टेंपरिंग करने वाला गिरोह सक्रिय है। मीटरों के पुर्जे बदलकर बिजली चोरी का खेल किया जा रहा है। ऊर्जा निगम की लैब में इस साल अभी तक 117 बिजली मीटर टेंपर्ड मिले हैं। उपभोक्ताओं के साथ मिलीभगत कर बिजली चोरी कराने वाले गिरोह की तलाश में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम जुट गई है। गिरोह के संबंध में अधिकारियों को अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामलों की जांच की तो टेंपरिंग, पुर्जे बदलने का हुआ खुलासा
विज्ञापन

केस-1
शामली के मोहल्ला रामशाला के रहने वाले प्रवीण के यहां 27 मार्च को ऊर्जा निगम की टीम ने छापा मारा। मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी होती मिली। जांच में टेंपरिंग का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
केस-2
दीन दयाल कॉलोनी के रहने वाले संजय कुमार के यहां पर 27 मार्च को ऊर्जा निगम की टीम ने छापा मारा। यहां पर टेंपरिंग कर बिजली चोरी मिली। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

केस-3
शामली के शांतिनगर में मैनपाल के घर पर छापा मारा। मीटर में टेंपरिंग कर बिजली चोरी की जा रही थी। ऊर्जा निगम की टीम माले की जांच में जुटी है।

कई उपभोक्ताओं के बयान किए गए हैं दर्ज
अधिकारियों के अनुसार, चोरी गिरोह वाले गिरोह के संबंध में कई उपभोक्ताओं ने अहम जानकारियां दीं हैं। जल्द ही गिरोह पर शिंकजा कसा जाएगा।
- अधिकारियों की जांच में हुआ खुलासा, इस तरह पुर्जे बदलकर खेल कर रहा गिरोह
शामली। अधिकतर मामलों में मीटर में सीटी से मैन सर्किट में जाने वाली तार को काट दिया जाता है। इसकी जगह एक इलैक्टि्रक पुर्जा रेसिस्टेंस लगाया जाता है, जिससे करंट का फ्लो कम हो जाता है। इसके कारण मीटर की स्पीड कम हो जाती है और रीडिंग भी आधे से एक तिहाई तक ही निकाल पाता है। यानी जहां 8 से 9 हजार का बिल आता है, वह तीन से चार हजार तक ही रह जाता है। इसके अलावा मीटर के पिछले हिस्से पर कट कर भी बिजली चोरी कराने के मामले पकड़े गए हैं। इस साल 117 टेंपर्ड मिले बिजली मीटरों की रिपोर्ट सभी सर्कल में भेज दी गई है।

- मीटर से छेड़छाड़ पर लगता है जुर्माना
एक्सईएन सौरभ, जेई सौरभ कुमार, अनिल पटेल ने बताया कि बिजली मीटर टेंपर्ड पाए जाने पर संबंधित एसडीओ द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। मीटर की एक साल की रीडिंग के आधार पर रीडिंग का अनुमान लगाया जाता है। इसके अलावा लोड की भी गणना होती है। उपभोक्ता पर पैनल्टी भी लगती है। पेनाल्टी और जुर्माना जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर लिखी जाती है।


- यह होता है टेंपर्ड
जेई के अनुसार, बिजली मीटर को टेंपर्ड या छेड़छाड़ किया हुआ तब कहा जाता है जब मीटर की रीडिंग को गलत तरीके से बदलने या बिजली चोरी करने के लिए मीटर के साथ किसी भी तरह की भौतिक या तकनीकी छेड़छाड़ की जाती है, जैसे कि मीटर को धीमा करना या बाईपास करना आदि।


इस साल 117 बिजली मीटर टेंपर्ड मिले हैं। 20 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी कराने वाले गिरोह के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा। - राजेश तोमर, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम शामली
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें