फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के दंगल में बच्चों के हौसले बुलंद

Wed, 28 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। होली हेवन पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का मंगलवार विजेताओं को पुरस्कार वितरण करने के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन गांधी हाउस का दबदबा देखने का मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में गांधी हाउस की तनु और नेहरू हाउस की साक्षी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस बालिका वर्ग में भी गांधी हाउस की तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में भी गांधी हाउस ने बाजी मारी। जबकि इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नेहरू हाउस ने कामयाबी हासिल की। 

गोला फेंक बालक वर्ग में गांधी हाउस के राहुल, सुभाष हाउस के विशेष व तिलक हाऊस के अक्षय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अंजुल ने प्रथम पुलकित ने द्वितीय व विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालिका वर्ग में सुभाष हाउस की नेहा, मिशिका ने प्रथम, द्वितीय तथा तिलक हाउस की नेहा, शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


इसी क्रम में सौ मीटर दौड़ में कक्षा-4 के आदित्य व चंचल ने प्रथम तरुण, अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच के छात्र कुलदीप , रितिक व अर्जुन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिता संपन्न होने के उपरांत विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक व मैनेजर अंकुर राणा ने विजेता छात्रों को बधाई व मैडल प्रदान किये। प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार ने शुभकामनाएं दीं।

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता ः कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रारंभ र्हुइं। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक अरविंद दृष्टा महाराज ने किया। प्रतियोगिताओं के प्रारंभ में सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और विद्यालय डायरेक्टर यशपाल पंवार ने सलामी ली। 

रोज हाउस, लोटस हाउस, लिलि हाउस और जैसमिन हाउस के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, बाधा दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैक रेस, पाकेट रेस, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्सा कूद, खो-खो आदि खेल हुए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। 

बच्चों के जोश को देख सभी रह गए दंग
शामली। सहारनपुर रोड पर स्थित मेपल्स एकेडमी में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी बच्चों ने खेलों में उत्साह के साथ भाग लिया।

मंगलवार को आयोजित किए गए खेलों में कक्षा-6 से 8 के डिस्कस थ्रो के अंतर्गत बालक वर्ग में नवाजिश चौधरी (कक्षा-8) ने प्रथम स्थान, वंश (कक्षा-8) ने द्वितीय एवं विशु (कक्षा-8) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में आराध्या (कक्षा-7) ने प्रथम, अक्षिका (कक्षा-8) ने द्वितीय एवं नबीला (कक्षा-7) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-9 से 12 (डिस्कस थ्रो) में बालक वर्ग में अमन कुमार (कक्षा-10) ने प्रथम, दुष्यंत (कक्षा-10) ने द्वितीय तथा नौशेरवान (कक्षा-9) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

शोर्ट-पुट (कक्षा-9 से 12) के अंतर्गत बालक वर्ग अमन कुमार (कक्षा-10) ने प्रथम स्थान, सौरव (कक्षा-10) ने द्वितीय तथा नौशेरवान (कक्षा-9) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में रितिका (कक्षा-10) ने प्रथम, नर्गिस (कक्षा-9) ने द्वितीय तथा शिवानी कक्षा-10 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शोर्ट-पुट (कक्षा 6 से 8) के अंतर्गत बालक वर्ग में इरफान सैफी (कक्षा-7) ने प्रथम, आर्यन पंवार (कक्षा-8) ने द्वितीय तथा नवाजिश (कक्षा-8) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में अंशिका (कक्षा-8) प्रथम, आराध्या (कक्षा-7) द्वितीय तथा अनुप्रिया (कक्षा-7) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें