ऊन। गन्ना भुगतान न होने के कारण परेशान किसानों ने मंगलवार को मिल गेट पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। अधिकारियों को अपने बीच में बुलाकर गन्ना भुगतान की समस्या से अवगत कराया। जिस पर गन्ना महाप्रबन्धक ने 25 तक पूर्ण भुगतान करने का आश्वासन दिया।
समय से गन्ने का भुगतान न होने के कारण परेशान ऊन क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को दिन सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्रा. लि. के गेट के सामने धरने पर बैठ गए और मिल मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर किसानों ने मिल अधिकारियों को वार्ता करने के लिए भी कहा, लेकिन कई घंटों तक कोई भी नहीं पहंुचा। बाद में दोपहर के समय किसानों की संख्या बढ़ता देख मिल के गन्ना महाप्रबंधक पीएन सिंह किसानों के बीच में पहुंचे। गन्ना महाप्रबन्धक का कहना था की क्षेत्र के सभी किसानों का भुगतान आने वाली 25 सितंबर तक कर दिया जाएगा।
किसानों ने गन्ना महाप्रबन्धक से जिन किसानों के पूर्ण भुगतान हो चुके हैं उन किसानों की सूची भी मांगी। जिस पर गन्ना महाप्रबन्धक ने क्षेत्र के 6 ग्रामों के 24 किसानों की सूची उपलब्ध करायी। किसानों का कहना है कि इस सूची से भी ज्यादा किसानों का भुगतान हो चुका है। जिस पर पीएन सिंह ने इससे ज्यादा लोगो की सूची होने से इन्कार कर दिया।
हंगमा प्रदर्शन करने वालो में रविन्द्र, रामवीर ऊन, सतपाल, बेदपाल, संजीव, मोनू, योगेश, जयवीर, अमित, धीरज, नवीन, आदि शामिल रहे।