शामली। कैराना पहुंचने से पहले ही हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील सिंह को गाजियाबाद में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।
रविवार को युवा वाहिनी, बजरंग दल के कार्यकर्ता बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में इकट्ठा हुए। वहां कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी, इसी बीच सूचना मिली कि प्रदेशाध्यक्ष सुनील सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ पदाधिकारियों को मुजफ्फरनगर रोड पर बंतीखेड़ा के पास रोक लिया गया है।
इस पर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष राजीव मौर्य और बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी का कहना था कि प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की नीति पर कार्य कर रही है तथा हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सीओ सिटी ने सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। बिट्टू कुमार, मुकेश राणा, बबली राम, सोनू गोयल आदि रहे।