फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पिटाई से क्षुब्ध युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 07 Mar 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में युवक के जहर खाने के बाद हास्पिटल के बाहर खडी पुलिस व परिजन-संवाद
विज्ञापन
शामली, कैराना। घर से भागकर निकाह करने पर नाराज युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई और प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक के भाई ने युवती के परिजनों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह एक मोहल्ला निवासी रंगाई-पुताई का काम करने वाले 22 वर्षीय युवक ने अपने घर पर फसल में डालने वाले कीटनशाक (जहर) खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को नगर के प्राइवेट हास्पिटल में ले गए। सूचना पर पुलिस भी हास्पिटल पहुंची तथा जानकारी ली। गंभीर हालत के चलते युवक को दिल्ली रेफर कर दिया।
युवक के भाई ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 21 जनवरी को उसका भाई मुजफ्फरनगर निवासी रिश्तेदारी की युवती को लेकर चला गया था। उन्होंने निकाह के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें चार फरवरी को कोर्ट में पेश होने की तारीख लगी थी, लेकिन उसका भाई व युवती किसी कारण से कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। हाईकोर्ट ने पेश होने के लिए 28 मार्च की तारीख दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि 18 फरवरी को युवती के परिजनों ने दिल्ली से उसके भाई व युवती को पकड़ लिया और अपने साथ ले गए थे। युवती के परिजनों ने दोनों को अपने घर में रख कर मारपीट की। आरोपियों ने उसके भाई को भूखा रखा तथा सोने नहीं दिया और 27 फरवरी को घर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें