फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कहीं गीला कागज तो कहीं डीपीआरओ का आदेश अपलोड कर निकाले लाखों रुपये

Thu, 05 Nov 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव... ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया गया गीला बिल। पोर्टल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शामली। बिल के नाम पर कहीं पानी में भीगा कागज तो कहीं कोरा पन्ना अपलोड कर दिया गया। हद तो तब हो गई, जब गोशाला में पशु आहार के खर्च के बिल की जगह जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के आदेश की प्रति ही अपलोड कर दी गई। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की पड़ताल में सुन्ना, मतनावली, रामपुर खेड़ी और ताजपुर सिंभालका गांवों में इस तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके बावजूद लाखों रुपये के खर्च का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सुन्ना : जलपान के नाम पर 1.78 लाख रुपये
सुन्ना गांव में अगस्त माह में स्वीट और जलपान के खर्च के नाम पर 1.78 लाख रुपये का बिल अपलोड किया गया। यह बिल पानी में भीगा हुआ है, जिससे उस पर लिखी जानकारी स्पष्ट नहीं दिखाई देती। वहीं, सड़क निर्माण के भुगतान के बिल की जगह कोरा कागज अपलोड किया गया।

मतनावली : बिल की जगह डीपीआरओ का आदेश
मतनावली गांव में गोशाला में गोवंशों के भरण-पोषण के लिए पशु आहार की खरीद और आपूर्ति के नाम पर 1.79 लाख रुपये का खर्च दर्शाया गया। इसके बिल के स्थान पर डीपीआरओ कार्यालय के आदेश की प्रति ही अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन


रामपुर खेड़ी और ताजपुर सिंभालका में भी गड़बड़ी
रामपुर खेड़ी में 1900 रुपये के भुगतान के लिए कोरे कागज पर मजदूरी लिखकर पर्चा अपलोड किया गया। ताजपुर सिंभालका में कूड़े के ढेर के निस्तारण के नाम पर 37,500 रुपये के भुगतान का पर्चा पानी में भीगा हुआ अपलोड किया गया। उस पर लिखे अक्षर भी स्पष्ट नहीं हैं। इसके अलावा हैंडपंप रिबोर और सड़क निर्माण के भुगतानों में भी दस्तावेजों को लेकर सवाल उठे हैं।

क्या है ई-ग्राम स्वराज पोर्टल
डीपीआरओ के अनुसार ई-ग्राम स्वराज केंद्र सरकार का ऑनलाइन पोर्टल है। इस पर ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं, कराए गए कार्यों, खर्च और भुगतान का विवरण दर्ज किया जाता है। इसका उद्देश्य पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता और सरकारी धन के इस्तेमाल में जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर बिल के नाम पर आदेश की प्रति और गीले कागज अपलोड करने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संदीप अग्रवाल, डीपीआरओ शामली

एक्सक्लूसिव... ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया गया गीला बिल। पोर्टल- फोटो : Samvad

एक्सक्लूसिव... ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया गया गीला बिल। पोर्टल- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें