शामली। शुक्रवार को भाजू कट को लेकर पैदल मार्च और बाद में सभा के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक और भाकियू युवा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार के बीच विवाद हो गया था। भाकियू हाईकमान ने उसे गंभीरता से लेते हुए जिले की ग्राम इकाई से लेकर प्रदेश इकाई तक सभी कमेटियाें को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
जिले में समन्वय और आगामी कार्यक्रमों के लिए छह सदस्यीय समिति गठित कर दी गई। भाकियू के राष्ट्रीय कार्यालय सिसौली की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मलिक, प्रदेश महासचिव धीरज लाठियान, वरिष्ठ प्रदेेश कार्यकारिणी सदस्य मेवाराम गुर्जर, एनसीआर प्रभारी उत्तर प्रदेश ठाकुर, कपिल सोम, मेरठ भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को शामली जिले के कार्यक्रमों के समन्वय स्थापित करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।