फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: माल ढुलाई भाड़ा और बढ़ने के आसार

Sun, 24 May 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से जिले के व्यापारियों और उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के उद्यमियों का कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने से माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ेगा, जिसका सीधा असर उद्योगों और व्यापार पर पड़ेगा। शामली, कैराना और थानाभवन समेत जिले में 500 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इन इकाइयों में हरियाणा के गुरुग्राम और करनाल, पंजाब के लुधियाना, उत्तराखंड के देहरादून, गुजरात और तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों से कच्चा माल मंगाया जाता है।

साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि पहले ही माल ढुलाई भाड़े में करीब 10 प्रतिशत तक इजाफा हो चुका है और अब इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती लागत से उद्योगों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग ने कहा कि परचून, रेडीमेड और अन्य व्यापारी दिल्ली समेत दूसरे शहरों से माल मंगवाते हैं। तेल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ेगा।

व्यापारी अमित जैन ने कहा कि पहले से ही कारोबारी आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से व्यापारियों और उद्यमियों को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें