फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु के संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमांशु के संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

शामली। भजन गायक अजय पाठक सहित चार सदस्यों की हत्या के आरोपी हिमांशु से संपर्क रखने वालों की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। वारदात वाले दिन और उसके अगले दिन जितने भी लोग हिमांशु के संपर्क में रहे, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ कर सकती है।
पुलिस ने हत्यारोपी हिमांशु को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद पाठक परिवार के घर से लूटे गहने और नकदी बरामद किया लेकिन पुलिस को हिमांशु ने पूछताछ में यही बताया कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। हत्याकांड की वीभत्सता को देखते हुए परिजन और शहरवासियों को इस पर संशय हो रहा है, इसलिए पुलिस भी केस की विवेचना में हर विकल्प पर काम कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अब उन लोगों की कुंडली खंगाल रही है जो वारदात वाले दिन और उसके अगले दिन हिमांशु के संपर्क में रहे। बताया जाता है कि वारदात वाले दिन यानि 30 दिसंबर और उसके अगले दिन कई लोग उसके संपर्क में रहे। वारदात के बाद भी हिमांशु का मोबाइल फोन बंद नहीं हुआ था। अक्सर वारदात के बाद अपराधी अपने मोबाइल फोन बंद कर देते हैं, लेकिन हिमांशु ने ऐसा नहीं किया। उसके पीछे दो मकसद हो सकते हैं, पहले ये कि उसने खुद को शक से बचाने के लिए फोन चालू रखा , दूसरा यह कि फोन पर बातचीत से कोई उसकी मदद कर रहा हो। लिहाजा पुलिस इन बिंदु पर भी काम कर रही है। हिमांशु के मोबाइल की सीडीआर चेक करके पुलिस को पता चला है कि दर्जनों लोगों से उसकी बात हुई। पुलिस अब पता लगा रही है कि ये नंबर किनके हैं। ये लोग कौन हैं और हिमांशु से उनका क्या संबंध है। इनमें से संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ भी कर सकती है।
- अलग अलग अफसरों ने पूछे सवाल, जवाब सबको एक दिया
शामली। पुलिस रिमांड पर पूछताछ में हिमांशु बार बार यही कह रहा था कि ये पूरी घटना उसी ने की है। लिहाजा पुलिस ने भी शक को दूर करने के लिए हिमांशु से कई बार घुमा फिराकर सवाल किए। उसे क्रास चेक किया गया। बताया जाता है कि एसआईटी के अलग अलग सदस्यों ने एक ही सवाल को घुमा फिराकर हिमांशु से पूछा। उससे पूछा गया वो घटना वाली रात कितने बजे अजय पाठक के यहां गया था। उस वक्त वहां कौन कौन था ? क्या वहां पर कोई और भी साथी थे? वारदात के बाद वो कितने बजे घर से निकला। कितने बजे कहां गया। उसका मोबाइल चालू था या नहीं । पुलिस सत्रों के अनुुसार हिमांशु ने सभी सवालों के एक जैसे ही जवाब दिए। वारदात के बाद कार लेकर कहां गया, किस जगह कार खड़ी की। तेल कहां से डलवाया ये सभी बातें उससे पूछकर उन्हें क्रास चेक की गई, जहां से उसने तेल के लिए डिब्बा लिया। तेल डलवाया वहां जाकर भी उसकी पहचान कराई गई जिसमें हिमांशु के अकेले ही होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के वीभत्स हत्याकांड में फांसी की सजा भी संभव है। ऐसे मामलों में आरोपी सच उगल देता है, लेकिन जिस तरह हिमांशु अपनी बात पर अडिग है उसे देख यही लग रहा है कि इस वारदात में उसी का हाथ है। उसके पास से लूट का माल मिला है, जिससे पूरी संभावना है कि वारदात का मुख्य मकसद लूटपाट भी हो सकता है।
विज्ञापन

- आज होगी तेरहवीं, हजारों लोगों के जुटने की संभावना
शामली। अजय पाठक के परिवार के चार सदस्यों की तेरहवीं बृहस्पतिवार को पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में एक बजे होगी। परिजनों की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार तेरहंवीं की रस्म दोपहर एक बजे होगी। इसमें भाजपा के नेताओं के अलावा गन्ना मंत्री सुरेश राणा और हजारों शहरवासियों और गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है। बताया जाता है कि तेरहवीं में अजय पाठक केे हरियाणा, पानीपत करनाल आदि में रहने वाले सैकड़ों भक्त भी पहुंच सकते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा भी एहतियातन सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें