फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। देहात प्रधान पति ने शामली के एक व्यापारी समेत तीन लोगों के खिलाफ 22 बीघा जमीन के सौदे के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कांधला देहात की ग्राम प्रधान के पति चमन सिद्दीकी ने तहरीर में आरोप लगाया था, कि उसने अपने साथी शमीम पुत्र शौकत निवासी कसेरवा व कांधला निवासी गय्यूर पुत्र सफी के साथ मिलकर टिटौली निवासी हाल में आर्यपुरी शामली में रह रहे अतुल बसंल से 2020 में शामली-करनाल रोड 22 बीघा जमीन सौदा किया था। चमन और उसके साथियों ने चमन के आवास पर अतुल बंसल को दो करोड़ रुपये दे दिए थे। अतुल बंसल ने इस जमीन का तीनों के नाम एग्रीमेंट भी कर दिया था। आरोप है कि उसके दोनों हिस्सेदार और अतुल बंसल तीनों मिलकर उसे महीनों तक टालते रहे। कई बार पंचायत कर मामला सुलझाने का भी प्रयास किया। तब उन्होंने 5 जनवरी तक पैसे लौटाने का आश्वासन भी दिया।
कई दिन पूर्व पीड़ित ने तीनों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि पीड़ित को रुपये मांगने और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। बाद में पीड़ित चमन ने अपने दोनों हिस्सेदार व अतुल बंसल के खिलाफ थाने पर धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गय्यूर, शमीम सिद्दीकी व अतुल बंसल के खिलाफ धारा 420, 406, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें