संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। साइबर ठग आए दिन ठगी के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर भविष्य बताने के नाम पर ठगी की जा रही है। इस तरह के मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं। पुलिस लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल जानकारी नहीं शेयर करने क अपील कर रही है।
n पुलिस को देर से सूचना देने से होता है ज्यादा नुकसान : एसपी रामसेवक गौतक के मुताबिक साइबर ठगी के मामलों पुलिस को देर से सूचना देने पर पीड़ित का अधिक नुकसान होता है।
यदि 24 घंटे के भीतर सूचना मिले तो पुलिस ठगी गई धनराशि का अधिकतर हिस्सा बैंकों में फ्रीज करा देती है। देरी होने पर आरोपी यह रकम खातों से निकाल लेते हैं। ऐसे में साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। हाल ही में पुलिस ने इस तरह की सूचना मिलने पर चार लाख से अधिक रुपये निकाले जाने से बचाए हैं। म