फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, बिना भर्ती हुए मरीजों के नाम पर हड़प ली धनराशि

Sun, 19 Jul 2026 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों को फर्जी तरीके से भर्ती दिखाकर उनके आयुष्मान कार्ड से सरकारी धनराशि निकालने का गंभीर आरोप है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरिओम उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनकी माता चमन कली के नाम पर आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। उनकी फैमिली आईडी संख्या 175420108323 में छह सदस्यों के नाम अंकित हैं। आरोप है कि 19 नवंबर 2025 को सुबह 11:40 बजे सीएचसी थानाभवन में परिवार के तीन सदस्यों चमन कली, मित्रपाल, अर्जुन, को एक साथ भर्ती दिखाया गया और अगले ही दिन यानी 20 नवंबर 2025 को उनकी छुट्टी भी दिखा दी गई। बताया वे कभी अस्पताल में भर्ती ही नहीं हुए। क्लेम पास कराने के लिए पोर्टल पर जो तस्वीरें अपलोड की गई हैं, वे भी उनके परिवार के सदस्यों की नहीं हैं। किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगाकर इस जालसाजी को अंजाम दिया गया है। 19 जुलाई 2026 को जब हरिओम उपाध्याय ने आयुष्मान एप पर अपनी डिटेल्स चेक कीं, तब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
उधर, इस मामले में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, मामले की गहनता से जांच की जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें