फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंक खातों से चौदह हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बैंक खातों से चौदह हजार उड़ाए
विज्ञापन

थानाभवन। एक अज्ञात व्यक्ति ने कस्बे के एक युवक से मोबाइल पर आए ओटीपी पूछकर उसके दो बैंक खातों से 14000 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा निवासी नौशाद पुत्र अलीमुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पहले किश्त पर स्कूटी खरीदी थी। जिसकी हर माह 3400 रुपये की किस्त जाती है। बताया कि बुधवार सुबह उसे एक फोन आया। इस पर उक्त युवक ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का कर्मी बताया और कहा कि इस बार उसकी किश्त जमा नहीं हुई। कर्मी ने कहा कि उन्होंने उसके नंबर पर एक ओटीपी भेजा है, यदि वह ओटीपी बताएगा तो उसके खाते से वह स्वयं ही किश्त के पैसे काट लेंगे। इस पर नौशाद ने ओटीपी बता दिया। इसके बाद उक्त युवक ने नौशाद के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 5000 और एचडीएफसी बैंक के खाते से 9000 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ठगी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें