फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

थानाभवन। थाने पहुंची एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बुधवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दस साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद से अब तक उसे कोई संतान की प्राप्ति नहीं हुई है। इससे उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसे ताने मारते हैं और उसका उत्पीड़न करते हैं। बताया कि उसका पति भी आए दिन उत्पीड़न करते हुए उसके साथ मारपीट करता है। बताया कि इसी बीच एक दिन उसके पति के चाचा का लड़का घर पर आया और सभी के सामने वह उसके कमरे में घुसा और बदनीयती से उसे दबोच लिया। इस दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट की। इस पर उसने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देता हुआ भाग गया। जब उसने अपने सास-ससुर से इसका विरोध किया तो आरोप है उल्टे उन्होंने उसी के साथ मारपीट की और कहा कि उसे यह सब सहना पड़ेगा। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें