फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आईटीआई छात्र गोविंद की हत्या में चार युवकों से की पूछताछ, नहीं मिला सुराग

Mon, 11 May 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव लक्ष्मीपुरा में आईटीआई के छात्र गोविंद की हत्या में छठे दिन भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई अहम सुराग न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में छात्र गोविंद की छह दिन पहले गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को डीजल से जलाकर कुएं में फेंक दिया था।
एसपी ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई है, लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया, लेकिन कुछ सुराग न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह का कहना है कि छात्र की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें