शामली। रुड़की इंजीनियरिग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में छात्राएं अव्वल रहीं, जिसमें चार छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता में 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने फोटोग्राफी कर कालेज से जुड़े रोचक विषय कैमरे में कैद किया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने विजेता छात्र-छात्राओं का चयन किया। इस दौरान चार छात्राओं सबा खान, पल्लवी, मनीषा सिंह एवं शिल्पा घोष की फोटोग्राफी सबसे बढ़िया रही। इन चारों छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इवेंट फास्टेस्ट आनर्स फर्स्ट का भी आयोजन किया गया, जिसमें 110 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इसमें प्रथम स्थान पर संजय कुमार गुप्ता, द्वितीय सबा खान, सुरभि शर्मा एवं शिल्पी तथा तृतीय स्थान ध्रुव मित्तल, अंकुर, ओम प्रकाश महतो एवं कार्तिक वत्स रहे। निदेशक डा. एमएस राणा, डा. एचएन दत्ता ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव नमन जैन भी मौजूद रहे।