फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफियान ने जीती सबसे बड़ी कुश्ती

Sun, 25 Oct 2015 12:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के दुर्गा देवी मेले में चल रहे दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस दौरान सूफियान पहलवान ने 5100 रुपये की कुश्ती जीती। उसने खुशहाल पहलवान को हराया।
विज्ञापन


दुर्गा देवी मंदिर मेले में शनिवार को दंगल का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ठाकुर शेर सिंह राणा व अशरफ मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आसिफ पहलवान जलालाबाद व मोनू पहलवान दिल्ली की कुश्ती बराबरी पर छुटी। संदीप पहलवान दिल्ली ने जुनैद पहलवान कैराना को हराया, फैसल कैराना ने मुकेश पहलवान दिल्ली को हराया।

दंगल के दौरान सबसे बड़ी कुश्ती कैराना के सूफियान पहलवान ने खुशहाल को हराकर जीती। इस कुश्ती के लिए सूफियान को 5100 रुपये का नगद इनाम मिला। दूसरी कुश्ती अवतार पहलवान ने आरिफ गंगोह को हराकर जीती। इसके लिए अवतार को 2100 रुपये का नगद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिंदर सैनी, शरीफ, आशिक पहलवान, काला, रोमिल मित्तल, पप्पू नारंग, जनेश्वर सैनी, राजेश सैनी, सुनहरा कोरी, अशरफ अली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें