शामली। शहर के गांधी चौक में मंदिर की विवादित चार दुकानों को न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के आदेश पर सील कर दिया गया है। दुकानाें को लेकर मंदिर कमेटी और व्यापारियों के बीच पिछले महीने से विवाद चल रहा है।
मंदिर कमेटी की तरफ से योगी करणनाथ ने दुकानों को मंदिर की संपत्ति बताते हुए नया एग्रीमेंट कराने के लिए कहा था, जबकि चार दुकानदारों का कहना था कि उन्होंने मंदिर कमेटी से काफी समय पहले बैनामा करा लिया था और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है जबकि मंदिर कमेटी का कहना है कि उन्होंने कसी भी दुकान को न तो बेचा और न ही बैनामा किया।
शुक्रवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने दुकानाें पर स्वामित्व सिद्ध होने तक संजीव बंसल, अनिल गुप्ता, राजीव तायल और अनिल जैन की विवादित दुकानों को सील करा दिया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।