कांधला सीएचसी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाता युवक । संवाद
कांधला। कस्बे और आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और प्रशासन से लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
गांव भभीसा निवासी राजेंद्र सिंह खेत जा रहे थे, तभी लावरिस कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया।
गुलफाम और मीर जंग पर भी लावरिस कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। मोहल्ला खेल के चार वर्षीय समर पर घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दौड़कर कुत्ते को भगाया।
ग्रामीणों ग्रामीण सोहनवीर सिंह, कमला, माजिद का कहना है कि लावरिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आमजन के लिए गंभीर खतरा बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाता, तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले 6 महीनों में कस्बे में तीन मौतें लावरिस कुत्तों के हमलों से हो चुकी हैं। ग्रामीण सोहनवीर सिंह, कमला, माजिद ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
कांधला सीएचसी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाता युवक । संवाद