फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दहेज के लिए विवाहिता से चार माह का बच्चा छीना, मां-बुआ पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर के मुस्तफाबाद निवासी सोनम ने बताया कि उसका निकाह 27 जनवरी 2024 को बागपत के कस्बा टटीरी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बाइक और दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती रही।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार सोमवार को फिर इसी मांग को लेकर उसकी पिटाई की गई। सूचना मिलने पर उसकी मां शकीना और बुआ रूबिना उसे लेने टटीरी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसी दौरान आरोपियों ने वहां पहुंचकर सोनम से उसका चार माह का बच्चा छीन लिया और विरोध करने पर मां-बुआ को भी पीटकर घायल कर दिया। हंगामे के बीच स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने पीड़िता समेत तीनों को छुड़ाकर ट्रेन में बैठाकर कांधला भेज दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें