फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ में बनेंगे हाईवे पर चार फ्लाईओवर

विज्ञापन
शामली-सहारनपुर सीमा पर जंधेड़ी में फ्लाईओवर के लोड टेस्ट के लिए लगाई गई मशीन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 150 करोड़ रुपये की लागत पर रेलवे के तीन फ्लाईओवर और मेरठ-करनाल फोरलेन में सिभांलका गांव के पास 50 करोड़ की लागत से नया फ्लाईओवर बनेगा। सभी फ्लाईओवर दो साल में बनकर तैयार हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को सहारनपुर सीमा पर जंधेड़ी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का लोड टेस्ट के लिए प्रथम चरण में हाइवे की निर्माण एजेंसी कृष्णा कंट्रेक्शन कंपनी मेरठ की ओर से प्रथम चरण का कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन

दस साल पूर्व दिल्ली-शामली,सहारनपुर रेलवे मार्ग पर लोनी, बलवा, जंधेड़ा और रामपुर मनिहारान में रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए थे। परियोजना के तहत लोनी में फ्लाइओवर तीन साल पहले बनकर तैयार हो चुके हैं। दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को हस्तांतरित होने के बाद बागपत इकाई की ओर फोरलेन को जोड़ने वाले बलवा, सहारनपुर सीमा पर जलालाबाद के पास जंधेड़ी, रामपुर मनिहारान में रेलवे फाटकों फ्लाइओवरों के निर्माण की स्वीकृति उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल को भेजकर मांगी गई थी। पिछले माह उत्तर रेलवे से दिल्ली-शामली सहारनपुर हाईवे की निर्माण एजेंसी को रेलवे के फाटकों पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर जिले की सीमा पर जंधेड़ी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का लोड टेस्ट के प्रथम चरण का कार्य मशीन से किया गया। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे की कृष्णा कंट्रेकशन कंपनी मेरठ के जितेंद्र बालियान ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने मशीन के द्वारा जमीन में 30 मीटर गहरा और एक मीटर गोला बनाकर उसका बोरिंग करके रोड़ी बजरी कंकरीट डालकर छोड़ दिया गया है। 28 दिन बाद ओवरब्रिज के खंभों का लोड टेस्ट करने के रिपोर्ट ओके आने के बाद फलाई ओवर निर्माण किया जाएगा। अगले तीन दिनों में बलवा, रामपुर मनिहारान रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर लोड टेस्ट पाइल की प्रक्रिया पूूरी की जाएगी।
विज्ञापन

सभी की रिपोर्ट ओके के बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। बलवा, जंधेड़ा और रामपुर मनिहारन रेलवे फाटकों 60-60 मीटर चौड़ाई के फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। सिंभालका गांव के पास शामली बाईपास को जोड़ने वाले मेरठ करनाल मार्ग पर नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। चार फ्लाइओवरों की निर्माण लागत 200 करोड़ रुपये आने की संभावना है। अगले दो साल 31 मार्च 2022 तक सभी फ्लाईओवर बन कर तैयार हो जाएगा। फ्लाइओवर का 300 मीटर के दोनों ओर ढाल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें