फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर चार किसानों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। प्रतिबंध के बावजूद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। तहसील प्रशासन ने चार किसानों पर पराली जलाने पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में चार किसानों ने अपने खेतों में पराली जलाई। तहसीलदार ने हलका लेखपालों के माध्यम से मामले की जांच कराई तो घटनाएं सही पाई गईं। तहसील प्रशासन ने तहसील क्षेत्र के चार किसानों पर जुर्माना लगाया है। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि खेत में पराली जलाने पर आलिम निवासी रटौंद थाना झिंझाना, जानिसार निवासी बराला थाना कैराना, मुरारी लाल सिंह निवासी नानुपुरी जसाला व राजीव निवासी छतैला जैनपुर ऊन पर 2500-2500 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
पराली नष्ट करने की विधि समझाई
फोटो
शामली। उप निदेशक कृषि डा. शिवकुमार केसरी ने किसानों को पराली से कंपोस्ट बनाने की विधि समझाई। उन्होंने थानाभवन क्षेत्र के गांव रशीदगढ़ में किसान अमित कुमार के खेत में पराली को मल्चर से मल्च कराया। इसके साथ वेस्ट डी कंपोजर के प्रयोग से पराली को कंपोस्ट में बदलने का तरीका बताया। इस दौरान वरिष्ठ प्राविधिक सहायक मांगेराम, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें