फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बारिश के चार दिन बाद यमुना नदी में छोड़ा, -- चौसाना - बिड़ौली क्षेत्रो में तरबूज-खरबूज, ककडी, खीरा और बेल वाली सब्जियो की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के चार दिन बाद यमुना में पानी छोड़ा
विज्ञापन

शामली। गुजरात के ताउते चक्रवात से पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद यमुना में छोड़ा गया पानी जिले में प्रवेश कर गया है। बारिश का पानी आने के बाद बिड़ौली और चौसाना क्षेत्र में तरबूज-खरबूज, ककड़ी, खीरा और बेल वाली सब्जियों की फसल बह गई है।
पिछले छह माह से यमुना में मामूली पानी चल रहा था। गुजरात के ताउते चक्रवात के सक्रिय हो जाने के बाद पिछले बुधवार रात और शुक्रवार सुबह पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी यमुना नदी में पहुंच गया है। ताजेवाला और हथिनी कुंड बैैैराज से यमुना नदी में आखिर चार दिन बाद पानी आ गया है। बारिश का पानी जिले के बिड़ौली यमुना नदी के पुल से कैराना की ओर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ौली पुल पर आए यमुना नदी में पानी से बिड़ौली और चौसाना क्षेत्र में तरबूज-खरबूज, ककड़ी, खीरा और बेल वाली सब्जियां बह गई है। हालांकि जिले के ड्रेनेज खंड के अफसरों ने बारिश का यमुना में पानी की सूचना जिला प्रशासन को नही दी गई है। ऊन एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि जिले के सिंचाई और ड्रेनेज खंड के अधिकारियों ने यमुना में छोड़े गए पानी की सूचना नही दी गई है। बारिश का पानी यमुना नदी में छोड़ दिए जाने के बाद मंगलवार सुबह तक कैराना से होकर बागपत तक चलाया जाएगा। यमुना में ज्यादा पानी नही आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें