फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद खुले बैंक, ग्राहकों की भीड़ उमड़ी

Tue, 24 Oct 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
rush - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। त्योहारों के कारण चार दिन तक अवकाश रहने के बाद सोमवार को बैंक खुले। सुबह से दोपहर बाद तक बैंक शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं, कैश निकालने के लिए शहर के एटीएम पर भी ग्राहकों की लाइन लगी रही। कुछ एटीएम नो कैश के कारण शोपीस बने रहे।  
विज्ञापन


18 अक्तूबर को बैंक शाखाएं खुली थीं, जिसके बाद 19 अक्तूबर को दीपावली के बाद भैया दूज और गोवर्धन तथा रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक शाखाएं बंद    रही थीं।

सोमवार को बैंक शाखाएं खुली, जिसके चलते शहर के एमएसके रोड पर एसबीआई, पालिका मार्केट और मंडी मार्शगंज स्थित पीएनबी के अलावा बुढ़ाना रोड स्थित एचडीएफसी और आईसीआईसीआई तथा अन्य बैंक शाखाओं पर भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बैंक शाखाओं में भीड़ बढ़ने पर बैंक कर्मी भी पूरे दिन व्यस्त नजर आए।  
विज्ञापन


उधर, कस्बा बनत स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर पहुंचे कुछ ग्राहकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बैंककर्मी पासबुक में एंट्री नहीं कर रहे हैं।   ग्राहकों में विकास शर्मा, नरेंद्र कुमार, अजय पांचाल, अमित राणा, जनेश्वर, महेंद्र सिंह, सतीश, मोनू, सतपाल और बिल्लू का कहना था कि पासबुक में एंट्री करने के नाम पर बैंक कर्मी मनमानी कर रहे हैं। इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक से पूर्व में लिखित शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, शाखा प्रबंधक का कहना था कि जल्दी ही ग्राहकों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें