फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढीअब्दुला खां में बदमाशों ने घेर की दीवार मे नकब लगाकर चार पशु चोरी किए

विज्ञापन
गढीपुख्ता में सेंध लगा कर की गई चोरी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
घेेर की दीवार में नकब लगाकर चार पशु चोरी किए
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। अज्ञात गढ़ी अब्दुला खां में चोरों ने घेर की दीवार उखाड़कर वहां बंधे चार पशु चोरी कर लिए हैं। सुबह के समय पशु चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। चोरी किए गए पशुओं की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया
विज्ञापन

शनिवार की देर रात क्षेत्र के गढ़ी अब्दुला खां गांव में तौहीद घेर में बंधे एक भैंस, समेत चार मवेशियों को चारा डालकर घर लौट गया था। चोरों ने उसके घेर पर धावा बोल दिया तथा दीवार उखाड़कर घेर में बंधी भैंस समेत चार पशुओं को चोरी कर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब तौहीद पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में पहुंचा तो देखा कि दीवार उखड़ी हुई है। तौहीद के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने पशुओं की काफी तलाश की, लेकिन न तो चोरों का कोई सुराग लगा और न ही पशु मिले। बाद में पीड़ित ने गढ़ी अब्दुल्ला खान पुलिस चौकी व गढीपुख्ता थाने पर भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें