फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में हुई भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में कलश यात्रा निकलते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव के बाइपास स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस मौके पर पांच पंडितों ने पूजा अर्चना के साथ हवन का आयोजन किया गया। नौ नवंबर को मंदिर में शनिदेव महाराज की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह दो जोड़ों राकेश सैनी, सुमन सैनी व राजेंद्र कुमार, सुमन देवी के साथ पंडितों ने पूजा अर्चना कर भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा बाइपास स्थित राम मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला बरखा पुरी से होते हुए शिव मंदिर पहुंची। यहां से कलश यात्रा शिव मंदिर से होते हुए बस स्टैंड, मोहल्ला रोडान होते हुए बाइपास से वापस श्रीराम मंदिर पहुंची। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीण धर्मपाल सैनी ने बताया कि यात्रा के बाद शाम सवा पांच बजे दोबारा शनिदेव की पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद सात दिन भगवान शनिदेव की अलग-अलग रीति-रिवाज के साथ पूजा अर्चना पूरी कराई जाएगी। इसके बाद नौ नवंबर को पहले नगर की परिक्रमा कराई जाएगी, इसके बाद मंदिर परिसर में भगवान शनिदेव महाराज की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर प्रीतम कुमार, प्रमोद सैनी, प्रवेश कुमार, विक्की धीमान, अनुज पाल, अतर सिंह सैनी, सुक्कन सिंह, रवीना सैनी, तनु सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें