फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद तबस्सुम हसन का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। प्रशासन ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को हर तरफ से घेरने में जुटा है। तबस्सुम हसन पर गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनका शस्त्र लाइसेंस भी डीएम ने निरस्त किया है। एक ही लाइसेंस पर रायफल और पिस्टल दर्ज थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने लाइसेंस निरस्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों के विरुद्ध डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम जसजीत कौर ने पूर्व सांसद तबस्सुम हसन के नाम पर जारी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तबस्सुम हसन के नाम पर एक शस्त्र लाइसेंस पर पिस्टल व रायफल जारी की गई थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तबस्सुम हसन का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
साजिशन की गई गैंगस्टर की कार्रवाई : तबस्सुम हसन
कैराना। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत 40 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इस मामले में पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने शनिवार को एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि साजिशन मेरे और बेटे के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्रेसनोट में उन्होंने कहा कि उनके पति मरहूम सांसद चौधरी मुनव्वर हसन निधन के बाद हमें विरासत में गरीब मजलूम के हक की आवाज उठाने का काम देकर गए थे। पिछले 12 वर्ष से मैं और मेरा बेटा नाहिद हसन यही काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ जो बिल पास कराया है, उसे लेकर देशभर के किसान आंदोलित हैं। हमने भी मौजूदा हालात में किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है और मुजफ्फरनगर महापंचायत व गाजीपुर बॉर्डर पर किसान भाइयों के बीच पहुंचे।
मैं भी एक किसान हूं और किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझती हूं। मौजूदा आंदोलन किसानों के साथ-साथ जनता का भी आंदोलन है। वर्तमान सरकार द्वारा अपने किसान विरोधी नीतियों का विरोध करने वाले नेतागण, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसी तरह से मुझे और मेरे बेटे विधायक चौधरी नाहिद हसन और 38 अन्य लोगों के विरुद्ध साजिशन गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई किसानों में जनता की आवाज उठाने से हमें रोक नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें