शामली। पूर्व सांसद हरपाल पंवार ने मेरठ जनपद के ग्राम सकोती में आयोजित महाराजा सूरजमल की विशाल प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हुई राजनीतिक टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई है।
उन्होंने जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि वह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। बताया कि यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्य से किया गया था, जिसका मकसद महाराजा सूरजमल की गौरवशाली विरासत को सम्मान देना और समाज में एकता व भाईचारा बढ़ाना था। पंवार ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई राजनीतिक टिप्पणियां कार्यक्रम की भावना के अनुरूप नहीं थीं। उन्होंने कहा कि यह मंच सामाजिक एकता और प्रेरणा का था, न कि राजनीतिक बयानबाजी का। उन्होंने इन टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की। संवाद