फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुरमाफी पंचायत सचिव की आईडी-पासवर्ड हैक कर की गई धोखाधडी -बाउचर बनाकर निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमाफी पंचायत सचिव की आईडी हैक कर की गई जालसाजी
विज्ञापन

शामली। ऊन ब्लाक के पुरमाफी गांव पंचायत सचिव प्रमोद कुमार शर्मा की आईडी- पॉसवर्ड हैक कर लिए जाने के बाद लाखों रुपये के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव ने इस मामले से सीडीओ, डीपीआरओ, डीएम और एसपी को अवगत करा दिया है। पंचायत सचिव ने कहा कि एसपी सुकीर्ति माधव से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाएंगे।
ऊन ब्लाक के पुरमाफी गांव के पंचायत सचिव प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि 15 जुलाई को उनकी आईडी और पासवर्ड हैक कर लिए गए। पंचम राज्य वित्त आयोग के बाउचर बनाए गए हैं, जबकि ग्राम पंचायत पुरमाफी के पंचम राज्य वित्त में केवल 147566 व पंद्रहवें वित्त मेें 193682 रुपये की किस्त प्राप्त हुई है, जिसमें से केवल 27 हजार रुपये का सात जुलाई में 15वे ंवित्त से भुगतान, पंचम राज्य वित्त से आठ जुलाई को 37600 रुपये, सात हजार रुपये व 28 हजार 600 रुपये का भुगतान किया गया है। शेष कोई भी भुगतान उनके द्वारा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि पुरमाफी ग्राम पंचायत के बैंक एकाउंट से कोई धनराशि आहरित नहीं की गई है। जबकि 18 जुलाई को खाता चेक किया गया तो उनका आईडी और पासवर्ड हैक किए जाने की जानकारी मिली। इस मामले में 21 जुलाई को मौखिक रूप से डीपीआरओ शामली, ऊन बीडीओ को अवगत कराया गया। 22 जुलाई को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीएम जसजीत कौर और एसपी शामली सुकीर्ति माधव को लिखित शिकायत की गई। पुरमाफी गांव पंचायत की साइट से बाउचर बनाकर की गई धोखाधड़ी के मामले में आरोपी के आईपी एड्रेस निकालकर कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत सचिव की आईडी पासवर्ड हैक करने का पहला साइबर क्राइम का मामला है। वह एसपी सुकीर्ति माधव को पत्र लिखकर साइबर सैल से जांच कराकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें