फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लकड़ी कारोबार पर वन विभाग का छापा, आठ व्यापारियों को नोटिस

Tue, 27 Oct 2026 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे में लकड़ी के कारोबार पर वन विभाग ने छापा मारकर आठ व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने व्यापारियों से लकड़ी के भंडारण और खरीद-फरोख्त से संबंधित परमिट व जरूरी दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन

ऊन रेंज के वन दरोगा अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, गंगोह-तीतरों मार्ग और रेलवे लाइन के किनारे लकड़ी के स्टॉकों की जांच की। टीम ने आठ व्यापारियों के प्लॉटों और विभिन्न स्थानों पर रखी लकड़ियों के स्टॉक का निरीक्षण किया। अभियान देर शाम तक चला।
वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। सभी संबंधित व्यापारियों को नोटिस देकर वैध परमिट और दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में दस्तावेज नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें