शामली : कैराना में ढाई माह पूर्व दो अज्ञात युवतियों की हत्या के मामले में आर्यपुरी बंजारा बस्ती क?
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। करीब ढाई माह पहले बरामद हुए दो युवतियों के खून से लथपथ शवों के मामले में फोरेंसिक टीम ने दोबारा संदिग्ध मकान में पहुंचकर जांच की। टीम ने मकान की छत से कुछ सैंपल लिए हैं। दोनों युवतियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। यह दोहरा हत्याकांड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
20 मई की शाम कैराना कोतवाली क्षेत्र के जगनपुर रोड पर ईख के खेत में दो युवतियों के शव बरामद हुए थे। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। युवतियों की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में उनके शवों को दफना दिया था। इसके अगले दिन डाग स्क्वॉड टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की थी। बाद में फोरेंसिक टीम ने शव मिलने के स्थान से खून के धब्बों की जांच की। टीम को आर्यपुरी बंजारा बस्ती तक जमीन पर खून के धब्बे मिले थे। छह जून को फोरेंसिक टीम ने आर्यपुरी देहात की बंजारा बस्ती के पास एक बंद मकान की तलाशी ली थी। टीम के पहुंचने से पहले ही मकान मालिक परिवार के साथ फरार हो गया था। टीम ने बंद मकान से खून के धब्बों व कुछ संदिग्ध चीजों के सैंपल लिए थे। पुलिस ने डीएनए परीक्षण के लिए 20 सैंपल लखनऊ व हरियाणा के रेवाड़ी प्रयोगशाला भेज दिए थे, जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रविवार को एक बार फिर मेरठ व शामली से पहुंची फोरेंसिक टीम ने कोतवाली में पहुंचकर मकान से लिए गए कपड़ों, बेड शीट, फावड़े व वाइपर की वीडियोग्राफी की। साथ ही कुछ चीजें अपने कब्जे में ली हैं। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों दो युवतियों की हुई हत्या के मामले में जांच चल रही है। उसी के तहत एक बार फिर फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची थी।
शामली : कैराना में ढाई माह पूर्व दो अज्ञात युवतियों की हत्या के मामले में आर्यपुरी बंजारा बस्ती क?- फोटो : SHAMLI
शामली : कैराना में ढाई माह पूर्व दो अज्ञात युवतियो की हत्या के मामले में आर्यपुरी बंजारा बस्ती के ?- फोटो : SHAMLI