फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुरक्षा को लेकर जिले को तीन जोन, 11 सेक्टर में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। कैराना में डीएम अरविंद कुमार चौहान व एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ पैदल मार्च किया। जिले में दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
बुधवार को जिले में महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले को तीन जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर के प्रभारी निरीक्षक स्तर के अधिकारी रहेंगे। मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सुबह चार बजे से ड्यूटी चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों के अलावा कांविड़यों के लिए सड़क मार्ग पर भी ड्यूटी लगाई गई है। मंदिरों पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त पुलिस भी दिया गया है। सादे वस्त्रों में भी मंदिरों के आसपास ड्यूटी रहेगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
जेबकतरों और छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर खास निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें