फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुरक्षा के लिए जिले को 10 से बढ़ाकर 15 सेक्टरों में बांटा

Tue, 03 Mar 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दुल्हेंडी और रमजान के मद्देनजर जिले में शांति एवं सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले को 10 सेक्टर से बढ़ाकर 15 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से ही जिले में पुलिस व पीएसी बल लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में चार मार्च को दुल्हेंडी का पर्व मनाया जाएगा। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले जिले में चार जोन और 10 सेक्टर बनाए गए थे। अब सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए सेक्टर की संख्या बढ़ाकर 15 की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक होलिका स्थल पर कम से कम चार-चार आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मुख्यालय से 15 निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक समेत 300 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल सभी थानों को उपलब्ध कराया गया है। शहर कोतवाली, कैराना व थानाभवन थाने को एक-एक प्लाटून पीएसी और बाकी सभी थानों को डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा नौ क्यूआरटी बनाई गई। शामली, कैराना, थानाभवन और झिंझाना पर दमकल की एक-एक गाड़ी रहेगी, ताकि आगजनी की कहीं घटना होती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन




ये हैं हेल्पलाइन नंबर

इमरजेंसी पुलिस हेल्पलाइन नंबर-112
पुलिस कंट्रोल रूम 9454405124

एएसपी- 9454401129
सीओ सिटी- 9454401614

सीओ कैराना - 9454401616
सीओ थानाभवन - 9454405230

फायर स्टेशन- 102
इमरजेंसी एंबुलेंस- 108

जिला अस्पताल सीएमएस- 9837007525



जिला अस्पताल में 15 बेड का बनाया विशेष वार्ड



शामली। दुल्हेंडी के दिन बुधवार को जिला अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी 24 घंटे खुली रहेगी। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि इमरजेंसी में चिकित्सकों व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। 15 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा सभी चिकित्सकों को ऑन कॉल रखा गया है। अस्पताल में आंखों, त्वचा संबंधी, दर्द, बुखार, ओआरएस के पैकेट समेत सभी तरह की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें