शामली। महर्षि कश्यप शिक्षा प्रसार समिति ने आरक्षण की मांग उठाई है। रविवार को हुई बैठक में कश्यप, उपाध्याय, पाल, प्रजापति, सैनी को आरक्षण के लिए एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया।
रविवार को नगर पालिका में महर्षि कश्यप शिक्षा प्रसार समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौधरी कर्म सिंह कश्यप ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर एकजुट होना होगा। तभी सरकारें हमारी आवाज सुन सकती है। हमें देखना होगा कि आरक्षण की मांग में बड़े लोग फायदा न उठा पाएं।
बैठक में सैनी, विश्वकर्मा, पाल, उपाध्याय, कश्यप समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने आरक्षण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। बैठक में अरुण कुमार, अशोक, बाबूराम, लोकेश, रामपाल सिंह, दीपक कुमार, ओमबीर सैनी ने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि अति पिछड़ों को निर्धारित आरक्षण मिलना चाहिए। बैठक में गांव भाज्जू, भोला, पुरबालियान, सिसौली, लिलौन, कुटबा, कैराना, कसेरवा, बिरालसी, लांक आदि गांवों से अति पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान नीटू कश्यप, रणपाल, मांगेराम, कुलदीप, सुनील कुमार, अमरपाल, जीत सिंह, सुमित, संजीव, सोमदत्त आर्य, राकेश कुमार, चंद्रपाल, भूषण कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।