फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड, हालैंड में फुटबाल के गुर सीखेगा माणिक

Sat, 21 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
देहली डायानोमोर्स में चयनित हुआ माणिक बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शामली के मंसूरपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का छात्र माणिक बालियान देहली डायनामोर्स में चयनित हुआ है। इस छात्र को मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा इंग्लैंड और हालैंड में फुटबाल की बारीकियां सीखने के लिए भेजा जाएगा। जिसका सारा व्यय रिलायंस फाउंडेशन चार सालों तक उठाएगा। 
विज्ञापन

ब्लाक शाहपुर के गांव शौरम निवासी किसान यशपाल का बेटा माणिक बालियान मंसूरपुर के डीएवी इंटर पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। उसके पिता ने बताया कि माणिक को पढ़ाई के साथ-साथ फुटबाल खेल का शौक है।
गांव में भी माणिक शाम के समय अक्सर अपने साथियों के साथ फुटबाल खेलता है। स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने बताया कि माणिक की लगन और निष्ठा ने ही उसका मार्ग प्रशस्त किया। कहा कि स्कूल के शारीरिक शिक्षक रोहिन ने अपने अथक परिश्रम से अनेक छात्रों के भविष्य को संवारा एवं उज्ज्वल किया है। उन्होंने माणिक को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें