फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से परिवार की हालत बिगड़ी

Sun, 28 Feb 2016 12:52 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रात में आलू की सब्जी खाने से एक परिवार की हालत बिगड़ गई। सुबह होने पर परिवार के चार लोगों की उल्टी और चक्कर आने से हालत खराब हो गई। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मोहल्ला गुलशन नगर में मौ. हारूण का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी फरीदा सहित तीन बेटियां और एक बेटा है। हारूण बाहर नौकरी करता है। रात को फरीदा ने घर पर आलू और गोभी की सब्जियां बनाई थी। रात को पूरे परिवार ने वह सब्जी रोटी खाई।

सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो उल्टी व चक्कर आना शुरू हो गया। पड़ोसियों को पता लगा तो वह पहुंचे और फरीदा, उसकी पुत्री आयशा, साहिबा व शाहिद को चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर स्थानीय चिकित्सक ने उन्हें सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती फरीदा ने बताया कि उसकी एक पुत्री हिना ने रात को खाना नहीं खाया था। वह ठीक है। जबकि परिवार के अन्य लोगों ने खाना खाया। सुबह होने पर उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें