फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-भारत खाद्य निगम का केंद्र मिला बंद, केंद्र प्रभारी के पति को होगया कोरोना- शामली मंडी में खरीद केंद्रों का एसडीएम ने किया निरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में खाद्य निगम का केंद्र मिला बंद
विज्ञापन

शामली। एसडीएम सदर संदीप सिंह ने शामली मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण में भारतीय खाद्य निगम का एक खरीद केंद्र बंद मिला। निगम का खरीद केंद्र बंद होने से किसान खाद्य विभाग के खरीद केंद्रों पर गेहूं तुलवाने की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम सदर संदीप सिंह ने शामली मंडी में स्थित खरीद केंद्रों का जायजा लिया। एसडीएम के मुताबिक शामली मंडी में चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें दो खरीद केंद्र खाद्य रसद विभाग व एक भारत खाद्य निगम और एक पीसीयू का खरीद केंद्र है। भारतीय खाद्य निगम की केंद्र प्रभारी शारदा शर्मा के पति कोरोना पोजिटिव होने के बाद केंद्र प्रभारी भी होमआइसोलेट हो गईं, जिससे भारत खाद्य निगम का खरीद केंद्र बंद चल रहा था। खरीद केंद्र पर आने वाले किसान खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर अपना गेहूं तुलवा रहे थे। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के अफसरों से बातचीत करके जानकारी दी गई। केंद्र पर दूसरे प्रभारी की तैनाती की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। शामली एसडीएम ने बताया कि शामली मंडी में प्रतिदिन 400-500 क्विंटल गेहूं बिक्री के लिए आ रहा है। खाद्य विभाग और पीसीयू के खरीद केंद्रों गेहूं की खरीद होते मिली। उन्होंने बताया कि पीसीयू के खरीद केंद्र पर बोरों की समस्या आ रही थी। इसके बाद 500 बोरों की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें