फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव आज

Sun, 07 Feb 2016 01:31 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/थानाभवन/ऊन। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज थानाभवन, कैराना और ऊन में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। मतदान पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। जिसके बाद मतगणना होने पर चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मतदान की तैयारियों के लिए ही शनिवार शाम तक मतदान स्थलों पर बेरीकेडिंग कर दी गईं। जिला प्रशासन ने मतदान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की है। पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात रखी जाएगी। डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि मतदान और मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी सूरत में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

नफीसा और संजीदा में सीधा मुकाबला
 कैराना ब्लाक प्रमुख पद के लिए 88 बीडीसी नामांकन करेंगे। इस ब्लाक पर सपा समर्थित भूरा निवासी गय्यूर की पत्नी नफीसा और बसपा, भाजपा तथा रालोद समर्थित संयुक्त प्रत्याशी बराला निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख वाजिद अली की भाभी संजीदा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


थानाभवन में त्रिकोणीय लड़ाई
 थानाभवन ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में 105 बीडीसी मतदान करेंगे। मीना उर्फ गीता पत्नी शेर सिंह, नेत्रपाल सिंह पूर्व प्रमुख और सिपट्टर सिंह मनट चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

मेमकला और रेखा कुर्सी की जंग
 ऊन ब्लाक प्रमुख के चुनाव में 117 बीडीसी मतदान करेंगे। इस पद के लिए मेमकला पत्नी कर्मवीर वेदखेड़ी और रेखा पत्नी जय सिंह अहमदगढ़ के बीच कुर्सी की जंग लड़ी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें