फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में भाज्जू की टीम रही विजयी

Sun, 07 Feb 2016 01:20 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्टार एजूकेशन ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने खो-खो और म्यूजिकल चेयर में भाग लिया। खो-खो के फाइनल में होली चाइल्ड स्कूल भाज्जू की टीम जीती।
विज्ञापन


शनिवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी प्रसन्न चौधरी और अजय संगल द्वारा किया गया। खो-खो मैच से प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रथम मैच एसडी पब्लिक स्कूल व होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल बनत की टीम के बीच खेला गया। जिसमें एसडी पब्लिक स्कूल की टीम ने जीती।

दूसरा मैच भैंसवाल के सिटी साइंटिफिक और हाथी करौदा के सिटी साइंटिफिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। जिसमें भैंसवाल की टीम जीती। तीसरे मैच में होली चाइल्ड स्कूल भाज्जू की टीम ने सनराइज पब्लिक स्कूल कुड़ाना की टीम को हराया। चौथे मैच में हिमगिरी मॉडल पब्लिक स्कूल की टीम ने होली मदर पब्लिक स्कूल लिलौन की टीम को हराया।
विज्ञापन


खो-खो के सेमीफाइनल मैच में एसडी पब्लिक स्कूल खेड़ीकरमू ने सिटी साइंटिफिक स्कूल भैंसवाल को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में होली चाइल्ड स्कूल भाज्जू की टीम जीती। फाइनल मैच में एसडी पब्लिक स्कूल खेड़ीकरमू की टीम को होली चाइल्ड स्कूल भाज्जू ने हरा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें