फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता संदेश का करें अनुसरण, कोरोना को हराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एल्पाइन कालेज ऑफ एजूकेशन में स्वच्छता एक्शन प्लान और कोविड-19 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महात्मा गांधी द्वारा दिए गए स्वच्छता संदेश का अनुसरण कर कोरोना महामारी को हराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमितेश शर्मा, आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी एंड स्टेट लिजान ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना उच्च शिक्षा विभाग डॉ. अंशुमाली शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोति, मेरठ कालेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. सुधीर पुंडीर, राष्ट्रीय सेवा योजना सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के समन्वय डॉ. वीरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। अरविंद कौशिक ने सरस्वती वंदना की। कार्यक्रम में वीवी पीजी कालेज शामली की प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा, राजकीय पीजी कालेज कांधला की प्राचार्या डॉ. प्रमोद कुमारी, डीआईओएस सरदार सिंह, डायट प्राचार्य भीम सिंह, विजय सिंह पथिक कालेज कैराना के प्राचार्य डॉ. चमन लाल, एनएसएस के समन्वयक डा. अजय बाबू, आरके कालेज शामली के प्राचार्य डॉ. अरविंद रस्तौगी ने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाने का आह्वान किया। कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन होने से महात्मा गांधी के स्वपन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता आह्वान निश्चित रूप से जमीनी हकीकत पर काम करेगा। संचालन डॉ. अमितेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें