फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा और बादल छाए, धूप ने दिखाए तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार सुबह कोहरा छा गया। दस बजे के बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हुआ। पूरे दिन अच्छी धूप निकलने से दिन का तापमान 26 और रात का तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

15 दिनों से कभी सुबह कोहरा, कभी धूप निकल रही है। शुक्रवार को दिन निकलते ही कोहरा छा गया। दस बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हुई, जो पूरे दिन अच्छी खासी रही। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। दिन का पारा 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर सुबह का कोहरा अभी दो दिन तक और रहेगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें