फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात से सुबह तक छाया रहा कोहरा, शीतलहर ने कंपकंपाया

Fri, 10 Jan 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर कोहरे में जाते वाहन ।संवाद
विज्ञापन
शामली। बुधवार रात को पाला पड़ने के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। बृहस्पतिवार दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 10 बजे दिनभर धूप निकली, लेकिन रात में घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही पाला पड़ने से मौसम में ठंड बनी रही। घना कोहरे में दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। सुबह भी कोहरा छाया रहने से वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
कोहरे को देखकर लग रहा था कि पूरे दिन धूप नहीं निकल पाएगी। शहर में बाजारों में व सड़कों पर अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। दोपहर दो बजे धूप निकली। धूप हल्की रहने के कारण ठंड के आगे बेअसर रही। शाम होते ही फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्यियस कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें