फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश के बाद छाया कोहरा, दृश्यता कम होने से वाहनों की गति रही धीमी

Sun, 22 Mar 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में मेरठ करनाल मार्ग पर सुबह 6 बजे कोहरे में जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में बारिश थमने के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे में दृश्यता दस मीटर से भी कम होने पर वाहनों को धीमी गति से चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौसम में ठंडक रही। दस बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बारिश हाेती रही। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया था। बारिश थमने के बाद रात में मौसम ठंडा बना रहा। लोगों ने पैक कर रखे गए गर्म कपड़े कंबल व रजाई निकाल ली। शनिवार सुबह को जब लोग नींद से जागे तो हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे में हल्की ओस की बूंदे भी पड़ती रही। काका नगर निवासी अमित कुमार और चौधरी चरण सिंह कालोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह का मौसम जनवरी माह में होता है, लेकिन इस बार मार्च के तीसरे सप्ताह में इस तरह का मौसम बना हुआ है। कोहरे के कारण जहां लोगों को ठंड का अहसास बना रहा। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। सुबह दस बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। इसके बाद दोपहर दो बजे तक कभी धूप व कभी बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह हल्के बादल छाए रहने और दिन में धूप निकलने से मौसम शुष्क रहने के आसार है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में तापमान की स्थिति
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
20 मार्च - 18 -13
19 मार्च - 29 - 19
18 मार्च - 28 - 15
17 मार्च - 23 - 14
16 मार्च - 25 - 15
15 मार्च - 30 - 17
14 मार्च - 31 - 18
मौसम में बदलाव सेहत पर पड़ रहा भारी, बरतें सावधानी
शामली। जिले में बार-बार बदल रहा मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि मौसम कभी गर्म तो कभी ठंडा हो रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अस्पताल में ज्यादातर मरीज नजला, खांसी, बुखार और सांस आदि के आ रहे हैं। ओपीडी में आधे मरीज इसी तरह के आ रहे हैं।
धूप निकलने पर यह न समझे की गर्मी आ गई। हवा चल रही है तो उससे बचाव करें और उसी के अनुसार कपड़े पहने। रात में भी जरूरत के अनुसार कपड़ा ओढकर सोए। सुबह-शाम को कपड़े पहनने में विशेष सावधानी बरतें। खानपान में भी ध्यान रखे। ठंडी और खट्टी चीजों से परहेज रखे। कोल्ड डि्रंक्स आदि का सेवन न करें। दही, छाछ आदि को दिन में ले और इन्हें रात के समय न ले तो बेहतर रहेगा। बाजार में बने तले भूने खाद्य पदार्थ खाने से बचे। अगर कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह से दवा लेकर उपचार कराएं। उधर, ईद के त्योहार पर जिला अस्पताल में ओपीडी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक मरीजों की जांच कर दवा दी गई। ओपीडी में लगभग 80 मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें