-अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की हुई वृद्धि
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में रात को कोहरा छाया रहने और पाला पड़ने से ठंड बनी रही। सुबह धूप निकलने पर मौसम में गर्माहट आई। वहीं तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार को फिर से मौसम में बदलाव आया। कई दिन तक मौसम साफ रहने के बाद रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहा। इसके कारण वाहनों की गति धीमी रही। सुबह आठ बजे कोहरा छंटने पर धूप निकली। सुबह के समय एक बार आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंड बन गई। हालांकि आधे घंटे बाद बादल छट गए और हवा की गति भी मंद पड़ गई। इसके बाद दिन में 12 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। इसके चलते पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि रात में पाला पड़ने से मौसम में ठंड और शुष्क बना रहने के आसार हैं।