फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कोहरे और जाम ने रोक दिए वाहनों के पहिए

Sun, 12 Nov 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कोहरे के कारण वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सुबह और रात का कोहरा जी का जंजाल बन गया है। कोहरे से रोडवेज बसों की रात्रि सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली-शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कोहरे ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार से पड़ रहा कोहरा रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। रविवार दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। जिले के मेरठ-करनाल, दिल्ली यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग, पानीपत- खटीमा मार्ग पर सुबह और रात का कोहरे से भारी वाहनों के पहिए थम जाते हैं। मेरठ- करनाल मार्ग पर काबड़ौत गांव मे कृष्णा नदी के संकरा पुल पर भारी वाहनों का जाम आम नागरिक के लिए मुसीबत बन गया है।

 सुबह - शाम हो अथवा रात मे एक किमी तक भारी वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। सिंभालका गांव से लेकर धीमानपुरा रेलवे फाटक तक जाम से आम नागरिकों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। जाम को देखते हुए परिवहन निगम ने मेरठ जाने वाली बसों का अस्थायी बस अड्डा बना दिया है। 
विज्ञापन

अस्थायी बस अड्डा बाहर होने के कारण मेरठ जाने के लिए मुसीबत बना हुआ है। मेरठ- करनाल मार्ग पर जाम का यह आलम है कि शामली से लेकर
झिंझाना तक दस किमी लंबा लग जाता हैं।

कोहरे का असर जल्द खत्म होगा
बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का बदल रहा है। सुबह रात का कोहरा रह गया है। जल्द ही मौसम में बदलाव आएगा। कोहरा का असर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें