शामली। बढ़ती ठंड और कोहरे की मार के कारण जनजीवन ठहर गया है। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण थोड़ी देर के लिए निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल गए। उधर, कोहरे के कारण कई ट्रेनें घंटों लेट पहुंची, जिससे मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन भी रेंगते नजर आए।
सोमवार से शुरू हुआ आकाश में बादल व कोहरा शनिवार को पांचवें दिन भी छाया रहा। सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाए रहने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। बढ़ती ठंड में बच्चे सुबह के गरम कपड़ों में लिपटे हुए स्कूल पहुंचे। कोहरे के कारण सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 51914 का शामली पहुंचने का समय 4.52 का है, यह पैसेंजर ट्रेन 6.26 बजे पहुंची।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74022 का शामली आने का समय सुबह 5.40 बजे का है। यह पैैैसेंजर ट्रेन सुबह छह बजे आई है। दिल्ली से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय सुबह 6.30 बजे है। यह पैसेंजर सुबह 7.10 बजे पहुंची। उसके बाद शामली से दिल्ली से रवाना हुई। सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे का है।
यह पैसेजर ट्रेन दोपहर 11.30 बजे पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह नौ बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे पहुंची। शामली से दिल्ली जाने वाली सीएनजी पैसेंजर ट्रेन स्थगित रही। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर लाल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 10.50 बजे है।
यह पैसेंजर ट्रेन साढ़े बारह बजे के बाद पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय दोपहर 12 बजे का यह है। यंह पैसेजर ट्रेन एक बजे पहुंची। ट्रेनों के लेट चलने से यात्री शामली रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह का कहना है कि जल्द ही कोहरा का असर खत्म हो जाएगा।