- जलालाबाद में नगर पंचायत चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर बैठक कर बूथ कमेटियों की समीक्षा की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। बसपा के एक दिवसीय मंडल स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन जलालाबाद के चेयरमैन जहीर मलिक के कैंप कार्यालय पर किया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए सभी विधानसभा क्षेत्र में गठित बूथ कमेटियों की समीक्षा की।
सोमवार को मुख्य अतिथि बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन द्वारा जलालाबाद के चेयरमैन जहीर मलिक के पुराना बस स्टैंड स्थित कैंप कार्यालय पर बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो का निर्देश है कि संगठन को मजबूत करने पर बल दिया जाए। प्रत्येक विधानसभा के सभी बूथों पर बूथ कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिसमें सर्व समाज के पांच लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत संगठन को मजबूत कर लिया है।
उन्होंने सामाजिक भाईचारा बनाने को पार्टी की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से 2012 तक प्रदेश में पार्टी सरकार थी उसमें सर्वसमाज को पार्टी सुप्रीमो ने उचित सम्मान दिया, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखी, बहन बेटी सुरक्षित थी, नौकरियों में बैकलॉग में भर्ती कर सभी समाज के लोगों को नौकरी देने का काम किया। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से कैडर कैंप शुरू हो जाएंगे ,जिसमें हम लोगों को मेहनत कर सर्वसमाज के लोगों को बसपा से जोड़ना होगा तभी हम लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा सकते हैं।
जलालाबाद चेयरमैन जहीर मलिक ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विनोद सहगल जॉन कोर्डिनेटर ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, सतीश, रवि, देवीदास जयंत मंडल कोर्डिनेटर, राजकुमार गौतम, विनोद सहगल, चांद सिंह कश्यप, सत्यप्रकाश, प्रेमचंद गौतम सुशील जिडाना आदि मौजूद रहे।