फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तालाब ओवरफ्लो होने से हुआ जलभराव, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
कैराना के गांव मवी अहतमाल में हुआ जलभराव
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

कैराना। बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो होने से गली में जलभराव हो गया। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण क्षेत्र के गांव मवी अहतमाल में तालाब ओवरफ्लो हो गया, जिस कारण गंदा पानी गांव की गली में भरा हुआ है। लोगों के घरों से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। इस वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तालाब का जीर्णाेद्धार कार्य वर्ष 2022 में कराया गया था, लेकिन तालाब का क्षेत्रफल कम है, जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं, तालाब के निकट बने सार्वजनिक शौचालयों पर भी ताले लटके होने के कारण लोगों को शौच के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें