फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाई की गूंज से फूलों को मिलेगी संजीवनी

विज्ञापन
फूल की खेती के बारे में जानकारी देता किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली : कोरोना संक्रमण काल में फूलों की मांग पूरी तरह खत्म हो गई थी। फूल उगाने वाले अधिकांश किसानों ने खड़ी फसल को जोत दिया था। नुकसान के बावजूद किसानों ने हिम्मत नहीं हारी और अच्छे दिनों की उम्मीद में फिर से खेती शुरू की। त्योहारी सीजन और सहालग से फूल उगाने वाले किसानों को अच्छी कमाई की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली पर मांग और बढ़ेगी
जलालाबाद क्षेत्र के गांव कादरपुर में करीब 60 बीघा रकबे में फूलों की खेती होती है। रजनीगंधा उगाने वाले होशराम बताते हैं कि उन्होंने अपने भाइयों के साथ 15 बीघा रजनीगंधा उगाया है। लॉकडाउन के दौरान करीब तीन बीघा फसल जोतनी पड़ गई थी। इस समय फूल तैयार हैं और दिल्ली में सप्लाई कर रहे हैं। रेट भी 200 ये 250 रुपये किलो मिल रहे हैं। फूलों की खेती धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। दिवाली पर मांग और बढ़ेगी तथा आगामी सहालग में अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। इसी गांव के ओमप्रकाश, रजनीश, रूपचंद्र, करतार, प्रकाश, अजीत, श्याम सिंह आदि भी इस बार फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
----------
अब आधी कर दी गेंदे की खेती
बाबरी निवासी रामशरण बताते हैं कि लॉकडाउन से पहले उन्होंने आठ बीघा भूमि पर गेंदे की फसल उगाई थी। लॉकडाउन में पूरी फसल जोतनी पड़ी। इस बार डर के चलते उन्होंने चार बीघा गेंदा लगाया है। इस पर कली आनी शुरू हो गई हैं। दिवाली तक फूल आने लगेगा और सहालग में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

---------
पटरी पर लौटने लगी फूलों की बिक्री
शहर के फूल विक्रेता देवेंद्र कश्यप बताते हैं कि नवरात्र पर फूलों की बिक्री बढ़ी है, लेकिन लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति अभी नहीं है। वर्तमान में वह 30 से 40 किलो गेंदा मंगा रहे हैं, जबकि लॉकडाउन से पहले एक क्विंटल प्रतिदिन तक की मांग थी। फूल विक्रेता राजा बताते हैं कि इस समय फूल के दाम अच्छे हैं। ऑफ सीजन में गेंदा 50 से 60 रुपये किलो बिकता था, लेकिन अब 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। गुलाब अभी पांच किलो ही ला रहे हैं। इसके दाम 250 से 300 रुपये किलो हैं। दिवाली और शादी सीजन में निश्चित रूप से बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन

-----------
फूलों के दाम
गेंदा : 80 से 100 रुपये किलो
गुलाब : 250 से 300 रुपये किलो
गुलदाउदी : 300 रुपये किलो
ऑरकिट : 150-200 रुपये प्रति पैकेट (10 डंडी)
------------
आगामी माह में शादी के मुहूर्त
माह मुहूर्त
नवंबर 2020 : 03
दिसंबर 2020 : 06
जनवरी 2021 : 01
अप्रैल 2021: 07
मई 2021 : 15
जून 2021 : 09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें