फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वाटिका में पहली बार मिले राम-सीता

Mon, 12 Oct 2015 12:45 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में गौशाला भवन में चल रही रामलीला के दौरान पुष्प वाटिका में माता दुर्गा की पूजा के दौरान माता सीता और भगवान श्रीराम का पहली बार आमना सामना होने का सुंदर मंचन किया गया।
विज्ञापन


गुरु विश्वामित्र अयोध्या से भगवान राम व उनके भ्राता लक्ष्मण को माग कर ले जा रहे हैं। रास्ते में भगवान राम ताड़का का वध करते हैं तथा अहिल्या का उद्धार करते हैं। राम-लक्ष्मण पुष्प वाटिका पहुंचकर मा दुर्गा की पूजा कर रहे हैं उसी समय माता सीता भी अपनी सखियों संग दुर्गा मा की पूजा करने वहां आती हैं।

भगवान राम व माता सीता एक दूसरे को देखते हैं तथा मन ही मन खुश होते हैं। राम की भूमिका सतीश प्रजापति, लक्ष्मण की  राकेश व माता सीता की भूमिका शिवम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें